विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hoshiarpur News: गलती से चल गई रिवाल्वर, पंजाब पुलिस के कांस्टेबल के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Fri, 10 Feb 2023 01:09 PM (IST)

होशियारपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें पंजाब पुलिस के एक सिपाही के सर पर खुद की रिवाल्वर ...और पढ़ें

पंजाब पुलिस के कांस्टेबल के सिर में लगी गोली, मामला गंभीर
पंजाब पुलिस के कांस्टेबल के सिर में लगी गोली, मामला गंभीर

होशियारपुर, पीटीआई । पंजाब के होशियारपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें पंजाब पुलिस के एक सिपाही के सर पर खुद की रिवाल्वर की गोली लगने से घायल हो गए। दरअसल, पंजाब पुलिस के 48 वर्षीय सिपाही अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे और उस दौरान उससे गलती से गोली चल गई, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

गलती से चल गई थी रिवाल्वर, सिर में लगी गोली 

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना गुरुवार रात कल्याणपुर गांव में उनके घर पर हुई थी, जिसके बाद से वह अब तक बेहोश हैं। पुलिस ने बताया कि सिपाही का नाम परमजीत सिंह है, जो कि मोहाली में तीसरी कमांडो बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। परमजीत सिंह को जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टांडा थाने के सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।