इंटक कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
इंटक कार्यकर्ताओं द्वारा दोआबा जोन अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस सचिव कर्मवीर बाली के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रर्दशन किया गया।
संवाद सहयोगी, होशियारपुर : इंटक कार्यकर्ताओं द्वारा दोआबा जोन अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस सचिव कर्मवीर बाली के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रर्दशन किया गया। बाली ने कहा कि देश इस समय जो आतंकी हमलों का संताप भोग रहा है इसकी जिम्मेदार भाजपा है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय जैश ए मोहमद के सरगना मसूद अजहर को छोड़ा गया था। उस गलती का संताप आज पूरा देश भोग रहा था। कांग्रेस ने मसूद अजहर को पकड़ कर जेल में बंद किया था। बाद मे केंद्र में भाजपा सरकार के कमजोर नेतृत्व में आतंकी मसूद अजहर को छुड़ा कर ले गए। मसूद की वजह से देश में 26/11, उड़ी हमला, संसद पर हमला और अब पुलवामा हमला को अंजाम दिया गया है। जिस वजह से देश की रक्षा करने वाले हमारे जवान शहीद हुए, आम नागरिक मारे गए व देश की संपति का नुकसान हुआ। मसूद अजहर को छोड़ते समय उसे क्लीन चिट देने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने देश को अंधेरे में रखा था। आज वहीं मसूद अजहर आतंकी तैयार कर रहा है व भारत के लिए सिरदर्द बन चुका है। इस मौके पर कुलदीप सिंह, बलवीर सिंह, हरचरण सिंह सोढी, सुखदेव सिंह, उत्तम सिंह, गुडु सिंह, शाम सुंदर आदि उपस्थित थे।