Move to Jagran APP

Hosiarpur: साइबर ठगों ने चार माह में 44 लोगों को लगाई चपत

Hosiarpur साइबर ठग चांदी कूट रहे हैं और आम लोग इनके झांसे में आकर पिस रहे हैं। इन ठगों पर ठोस कार्रवाई न होने के कारण दिन प्रतिदिन मामलों में वृद्धि हो रही है। साइबर ठगों को लेकर पुलिस का उदासीन रवैया इनके हौंसले बढ़ाने का काम कर रहा है।

By hazari lalEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Mon, 28 Nov 2022 09:58 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 09:58 PM (IST)
Hosiarpur: साइबर ठगों ने चार माह में 44 लोगों को लगाई चपत
Hosiarpur: साइबर ठगों ने चार माह में 44 लोगों को लगाई चपत : जागरण

होशियारपुर, जागरण संवाददाता: साइबर ठग चांदी कूट रहे हैं और आम लोग इनके झांसे में आकर पिस रहे हैं। इन ठगों पर ठोस कार्रवाई न होने के कारण दिन प्रतिदिन मामलों में वृद्धि हो रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि साइबर ठगों को लेकर पुलिस का उदासीन रवैया इनके हौंसले बढ़ाने का काम कर रहा है। ऐसे मामलों में पुलिस केवल पर्चा दर्ज करके इतिश्री कर लेती है, अधूरी जांच प्रक्रिया के चलते ऐसे ठगों तक पहुंचा ही नहीं जाता है। पिछले चार माह में साइबर ठगी के 44 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें कुछ तो बाइनेम हैं लेकिन अधिकतर अज्ञात हैं। बाइनेम दर्ज मामलों में आरोपितों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच रहे। लिहाजा लोग एक तो ठगी से परेशान हैं और दूसरी तरफ पुलिस का उदासीन रवैया उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

loksabha election banner

इंसाफ के लिए पीड़ित की जेबों की तरफ झांकती है पुलिस

साइबर ठगों के आगे पुलिस का हाइटेक सिस्टम पंगू साबित हो रहा है। पुलिस की जांच प्रणाली ऐसे मामलों में खुद सवालों के घेरों में आ चुकी है। चूंकि कुछ ठग जिनपर बाइनेम मामले दर्ज हुए हैं वह अन्य राज्यों से संबंधित हैं। उन्हें काबू करने के लिए कभी भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। सूत्रों की माने तो पुलिस ऐसे मामलों में आरोपितों के खिलाप छापेमारी करने के लिए पीड़ितों की जेबों की तरफ झांकती हैं। यदि गिरफ्तारी के लिए कोई टीम मूव करती है तो अंदर खाते सारा खर्चा पीड़ित पक्ष को ही वहन करना पड़ता है। यानी ठगी का शिकार इंसाफ के लिए भी अपनी जेबें ढीली करने को मजबूर हैं। ऐसे में कई मामलों की पैरवी नहीं हुई क्योंकि ठगी का शिकार इस खर्च को उठाने की हालत में ही नहीं होता। यूं कहें कि साइबर ठगी के मामले में पुलिस केवल पर्चा दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है।

जिले के थानों में अगस्त से नबंवर तक साइबर ठगी के मामले

अगस्त

-02 : आनलाइन जाली आफर लेटर देकर 47 हजार की ठगी, बुल्लोवाल पुलिस ने नरसाला के हरभजन सिंह के बयान पर केस दर्ज किया।

-05 : गढ़दीवाला पुलिस ने भट्ठला के उपिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात पर 2.50 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया।

-06 : दसूहा पुलिस ने बेरछा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के बयान पर 92 हजार की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

-07 : चब्बेवाल पुलिस ने 8.20 लाख रुपये की ठगी के मामले में जसवीर सिंह निवासी जट्टपुर के बयान पर मामला दर्ज किया।

-11 : मुकेरियां पुलिस ने 9.80 लाख की ठगी, पीड़ित तरसेम सिंह निवासी महिताबपुर के बयान पर मामला दर्ज किया।

-12 : बुल्लोवाल पुलिस ने दो लाख रुपये की ठगी के मामले में पीड़ित जरनैल सिंह निवासी कुंट के बयान पर मामला दर्ज किया।

-18 : मुकेरियां पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में सतपाल सिंह निवासी महियोदीन के बयान पर पर्चा दर्ज किया।

-18 : मुकेरियां पुलिस ने 10.93 लाख की ठगी के मामले में हरजीत सिंह निवासी अटलगढ़ के बयान पर पर्चा दर्ज किया।

-18 : हाजीपुर पुलिस ने कोलियां के सुरिंदर सिंह के बयान पर 2.51 लाख की ठगी के आरोप में अज्ञात पर मामला दर्ज किया।

-21 : दसूहा पुलिस ने गांव भूषां के गुलजार सिंह के बयान पर अज्ञात पर बैंक खाते से 2.75 लाख रुपये निकालने संबंधी मामला दर्ज किया।

-21 : दसूहा में गुरजीत सिंह निवासी खोखर दवाखरी के बयान पर 6.98 लाख रुपये की ठगी संबंधी मामला दर्ज किया गया।

-22 : टांडा थाना में विनोद कुमार निवासी अहियापुर के खिलाफ दो लोगों के बैंक खाते से 2.24 लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया।

-25 : नरिदंर सिंह निवासी छावनी कलां के बयान पर सदर पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया।

-26 : दसूहा पुलिस ने खाता हैक कर 5.61 लाख रुपये की ठगी के मामले में परमजीत सिंह निवासी कहिरवाली के बयान पर एक आरोपित को नामजद किया।

-28 : तलवाड़ा पुलिस ने 23 लाख रुपये की आनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

सितंबर

-03 : माडल टाउन पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया, जिसमें आरोपित ने 1 लाख पौंड की धोखाधड़ी की।

-05 : थाना सिटी में निर्मल सिंह ने अज्ञात पर व्हाट्सएप के जरिये पैसे निकालने का केस दर्ज करवाया।

-09 : मुकेरियां पुलिस ने राजीव कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ 20 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया।

-10 : दसूहा पुलिस ने छह लाख की ठगी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया ।

-14 : टांडा पुलिस ने आनलाइन ठगी के दो मामले दर्ज किए।

अक्टूबर

-23 : मुकेरियां पुलिस ने 21.80 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया।

-27 : दसूहा पुलिस ने जसविंदर सिंह के बयान पर 15 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया।

-27 : मुकेरियां पुलिस ने जीवन लाल के बयान पर 42 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया।

-29 : हरियाणा पुलिस ने 11.50 लाख की ठगी के मामले में राज कुमार निवासी खेपड़ां के बयान पर मामला दर्ज किया।

नबंवर

-1 : चब्बेवाल पुलिस ने पाखर सिंह के बयान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

-2 : तलवाड़ा पुलिस ने गुरबख्श राए के बयान पर 1.62 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया।

-14 : हरियाना पुलिस ने 11 लाख की ठगी के आरोप में संजीव कुमार निवासी तखनी के बयान पर मामला दर्ज किया है।

-14 : सिटी पुलिस ने विशाल शर्मा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ 8.73 लाख रुपये का मामला दर्ज किया है।

-15 : सदर पुलिस ने मनदीप सिंह निवासी महिलांवाली के बयान पर 21 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया है।

-15 : टांडा पुलिस ने बलविदंर कौर निवासी तल्लां मद्दा के बयान पर 11 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया।

-16 : मेहटियाना पुलिस ने दविंदर कौर के बयान पर 14.53 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया।

-16 : माहिलपुर पुलिस ने तारा सिंह खानपुर के बयान पर 13 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया।

-16 : बुल्लोवाल पुलिस ने अरुण कुमार निवासी फंबियां के बयान पर 66 हजार रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है।

-16 : दसूहा पुलिस ने हरदेव सिंह निवासी उडरां के बयान पर 5.28 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया है।

-17 : चब्बेवाल व दसूहा पुलिस ने एक-एक मामला दर्ज किया है।

-18 : जिला पुलिस ने धोखाधड़ी के चार मामले दर्ज किया, जिसमें दो माउन थाना, एक बुल्लोवाल व एक गढ़शंकर थाना में दर्ज हुआ।

-22 : सदर पुलिस ने नीटू शर्मा निवासी हरिकृष्ण नगर के बयान पर एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

-24 : हरियाना पुलिस ने विजय कुमार निवासी हरियाना के बयान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

-25 : सदर पुलिस ने सुखविदंर कुमार निवासी शांति नगर के बयान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

-26 : दसूहा पुलिस ने परमिदंर सिंह निवासी दसूहा के बायन पर 6.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.