फाटक से निजात, कैंसर का इलाज, बेटियों से शिक्षित समाज
सोमवार का दिन जिला वासियों के लिए अच्छा रहा। क्योंकि राज्य सरकार की ओर से पेश बजट में प्रोजेक्ट के मामलों में जिले ने छक्का मारा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के प्रयासों को पंख लगे हैं। उनके कड़े प्रयासों से सरकार ने होशियारपुर की तस्वीर बदलने की कवायद की है। बजट में होशियारपुर-फगवाड़ा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज, फूड स्ट्रीट, कैंसर अस्पताल, कम्यूनिटी, दसूहा व चब्बेवाल में कॉलेज बनाने को हरी झंडी दी गई है।
हजारी लाल, होशियारपुर : सोमवार का दिन जिला वासियों के लिए अच्छा रहा। क्योंकि राज्य सरकार की ओर से पेश बजट में प्रोजेक्ट के मामलों में जिले ने छक्का मारा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के प्रयासों को पंख लगे हैं। उनके कड़े प्रयासों से सरकार ने होशियारपुर की तस्वीर बदलने की कवायद की है। बजट में होशियारपुर-फगवाड़ा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज, फूड स्ट्रीट, कैंसर अस्पताल, कम्यूनिटी, दसूहा व चब्बेवाल में कॉलेज बनाने को हरी झंडी दी गई है। निश्चित तौर पर ऐसा होने से होशियारपुर वासियों को इन प्रोजेक्टों का बहुत फायदा मिलेगा। हालांकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में होशियारपुर में सरकारी कॉलेज खोलने का वादा किया था। पिछले बजट में सरकारी कन्या कॉलेज खोलने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक सरकारी कन्या कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। शहर में सरकारी कन्या कॉलेज बनाने का मामला ठंडे बस्ते से बाहर नहीं निकल रहा।
दो दर्जन इलाके के लोगों को फाटक से मिलेगा छुटकारा
बता दें कि होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर रेलवे फाटक बंद होने से रहीमपुर, सब्जी मंडी, पुरहीरां, भीम नगर, कीर्ति नगर, बंसी नगर समेत करीब दो दर्जन क्षेत्रों के वासी काफी परेशानी का सामना करते थे। ट्रेन गुजरने की सूरत में यह फाटक दिन में करीब दस बार बंद होता है। इससे लोगों को बंद फाटक का संताप झेलना पड़ता था। मगर, अब सरकार ने इस फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की हरी झंडी दी है। यहां पर ओवरब्रिज बनने से शहरवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। वह निर्विघ्न आ जा सकेंगे। यहां पर ओवरब्रिज बनना शहर के लिए वरदान साबित होगा। बता दें कि दैनिक जागरण ने भी ओवरब्रिज बनाने का मुद्दा समय समय पर उठाया है। रेलवे ओवरब्रिज बनाने पर तकरीबन 82 करोड़ खर्च होंगे।
हिमाचल भी लेगा कैंसर अस्पताल का लाभ
इसके अलावा सरकारी अस्पताल होशियारपुर में कैंसर अस्पताल बनाने को भी हरी झंडी दी गई है। कैंसर अस्पताल बनने से जिला वासियों को तो फायदा मिलेगा। इसके अलावा पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। कैंसर अस्पताल तकरीबन 45 करोड़ से बनेगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह इसका नींव पत्थर रख सकते हैं। यही नहीं, करीब आठ करोड़ से कम्यूनिटी हाल बनाने को भी मंजूरी दी गई है। कम्यूनिटी हाल को सर्विसेज क्लब स्थित पुराने सर्किट हाउस के पास बनाया जाएगा।
भंगी चोअ के किनारे मिलेगा पंजाबी व्यंजनों का स्वाद
भंगी चोअ के किनारे फूड स्ट्रीट बनाने का फैसला लिया गया है। इस पर छह करोड़ खर्च होंगे। यहां पर फूड स्ट्रीट बनाने से जहां लोग पंजाबी व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे, वहीं इलाके को गंदगी से भी निजात मिलेगी।
चब्बेवाल व दसूहा पढ़ाई में होगा होशियार
इसके अलावा चब्बेवाल और दसूहा में सरकारी कॉलेज खोलने को भी मंजूरी दी गई है। सरकारी कॉलेज खुलने से इन इलाके के युवाओं को पढ़ने में सुविधा मिलेगी। क्योंकि इन दोनों इलाके में कोई सरकारी कॉलेज नहीं है। पढ़ाई करने का एकमात्र सहारा प्राइवेट कॉलेज ही हैं। राज्य सरकार ने होशियारपुर को काफी कुछ दिया है। उनका प्रयास सफल रहा। विकास की धारा बहेगी और वह दिन दूर नहीं, जब संतों का शहर होशियारपुर पंजाब में अपना अलग पहचान बनाएगा। होशियारपुर को विकास की बुलंदियों पर ले जाने के लिए कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।
-सुंदर शाम अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री पंजाब। पंजाब सरकार का बजट दिशाहीन है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी बजट तैयार किया गया है। इसमें गरीबों का कोई ध्यान नहीं रखा गया है। बजट तो पेश कर दिया गया, लेकिन पैसे कहां से आएंगे, कुछ नहीं बताया गया है। इस बजट से जनता को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।
तीक्ष्ण सूद, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब। पंजाब सरकार ने बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा है। बजट लोकहित में है। पेट्रोलियम पदार्थ सस्ते होने से इसका लाभ सभी वर्ग के लोग उठा सकेंगे। होशियारपुर को काफी चीजें मिली हैं। इससे विकास को गति मिलेगी और शहरवासी इसका निश्चित तौर पर खूब फायदा उठाएंगे। कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मेहनत रंग लाई है।
डॉ. कुलदीप नंदा, प्रधान जिला कांग्रेस कमेटी होशियारपुर। पंजाब सरकार का बजट लोकहितैषी है। हलका चब्बेवाल में सरकारी कॉलेज खोलने की बहुत बड़ी डिमांड थी। इलाके में सरकारी कॉलेज खुलने से शिक्षा की लौ और ज्यादा दहकेगी। चब्बेवाल में कॉलेज खोलने के लिए हरी झंडी देने पर मुख्यमंत्री कैप्टन का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं।
-डॉ. राज कुमार, विधायक हलका चब्बेवाल। राज्य सरकार की ओर से पेश बजट चुनावी है। नई बोतल में पुरानी शराब भरने का काम किया है। बजट पूरी तरह से दिशाहीन है। अगर पेट्रोलियम पदार्थों को छोड़ दिया जाए तो बजट से जनता का कोई लाभ होने वाला नहीं है। क्योंकि सारी बातें हवाहवाई हैं।
-सोहन ¨सह ठंडल, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब।