विनय गुप्ता भाजपा व्यापार सेल के प्रभारी बने
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान विजय पठानिया की तरफ से पार्टी हाईकमान के साथ परामर्श के बाद जिला व्यापार सेल की जिम्मेदारी विनय गुप्ता एवं दर्पण गुप्ता को सौंपी गई है।
जेएनएन, होशियारपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान विजय पठानिया की तरफ से पार्टी हाईकमान के साथ परामर्श के बाद जिला व्यापार सेल की जिम्मेदारी विनय गुप्ता एवं दर्पण गुप्ता को सौंपी गई है। पार्टी की तरफ से विनय गुप्ता को सैल का जिला प्रभारी एवं दर्पण गुप्ता को जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। नियुक्ति करने दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद एवं जिला प्रधान विजय पठानिया ने उन्हें सम्मानित किया और टीम बनाने की बात कही। इस मौके पर सैल के नवनियुक्त प्रधान दर्पण गुप्ता ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में व्यापार सेल अहम भूमिका निभाएगा तथा सेल के माध्यम से व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को हल करवाने के लिए वे प्रयासरत रहेंगे।