कार व ट्राला टकराए, ड्राइवर की जान बची
होशियारपुर-जालंधर रोड पर नसराला स्टेशन पर कार और ट्राले की टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी जिसको सुखविदर सिंह निवासी मठ्डा कला (गोराया) चला रहा था।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 01:40 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 01:40 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नसराला : होशियारपुर-जालंधर रोड पर नसराला स्टेशन पर कार और ट्राले की टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी जिसको सुखविदर सिंह निवासी मठ्डा कला (गोराया) चला रहा था। जब वह नसराला स्टेशन पर पहुंचा तो साइड पर ट्राला बैक हो रहा था। जिसके चलते ट्राले और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में ड्राइवर की जान बच गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस मौके पर नसराला पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें