हेमंत बने करियाना यूनियन उड़मुड़ टांडा के प्रधान
-करियाना यूनियन उड़मुड़ टांडा की बैठक आयोजित सर्वसम्मति से यूनियन का हुआ चुनाव
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़
करियाना यूनियन उड़मुड़ टांडा की बैठक उड़मुड़ टांडा में आयोजित की गई। केवल कृष्ण बत्रा व सुरिदर नरुला के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान हलका विधायक संगत सिंह गिलजियां विशेष तौर पर शामिल हुए। यूनियन सदस्यों की ओर से करियाना यूनियन का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति के साथ हेमंत मेनराय को यूनियन का प्रधान बनाया गया। सुरिदर पुरी, राजन बत्रा व रवि महिद्रू को उपप्रधान बनाया गया। सोमदत्त संगर को चेयरमैन, सुरिदर नरूला मुख्य सलाहकार, महासचिव हनी पुरी, संयुक्त सचिव सतीश कुमार ऋषि, अमित सेठी व सुरिदरपाल सैनी कोषाध्यक्ष, बलराज भंडारी प्रवक्ता नियुक्त किए गए। जतिदर नरूला, सुरिदर कुमार, केवल कृष्ण बत्रा, राकेश कुमार, नवनीत बहल, अश्वनी मरवाहा, संजीव सहगल, डिम्पल, पंकज संगर, ओमकार नाथ, प्रमोद जैन, दीपक को यूनियन का सलाहकार बनाया गया। इस दौरान विधायक गिलजियां नवनियुक्त सदस्यों को यूनियन के प्रति पूरी लगन तथा ईमानदारी के काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस दौरान यूनियन सदस्यों की समस्याओं को सुनकर उनके हल का भरोसा दिलाया।
इस दौरान समूह यूनियन सदस्यों ने विधायक गिलजियां को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया। इस मौके हरिकृष्ण सैनी प्रधान नगर कौंसल, राजेश लाडी, शशीकांत संगर, बलदेव राज सेठी, संजीव बौबी बहल, डिम्पी चावला, सतीश कुमार, जसमीत सिंह, जगमोहन, सुनीत पुरी, शेरुपुरी आदि भी मौजूद थे।