जागरूकता कैंप में सेहत संभाल की दी जानकारी, किया चेकअप
सेहत विभाग ने जागरूकता कैंप का आयोजन टांडा में किया।
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : सेहत विभाग ने जागरूकता कैंप का आयोजन टांडा में किया। एसएमओ टांडा डॉ. केवल सिंह के नेतृत्व में अर्बन सब चंडीगढ़ कॉलोनी में कैंप का आयोजन किया गया। डॉक्टरों की टीम ने लोगों को सेहत संभाल के प्रति जागरूक किया।
डॉ. केवल सिंह ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिदगी में हाइपरटेंशन के मरीजों की गिनती में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे शुगर, बीपी, स्ट्रोक लोगों में आम होता जा रहा है। सेहत का ध्यान रखते हुए इन चीजों पर काबू पाया जा सकता है। सरकार सरकारी अस्पतालों में और कैंप के दौरान मरीजों की पहचान कर निशुल्क दवाएं देती है। ऐसे मरीजों की अस्पताल में माहिर डॉक्टर जांच करते हैं। कैंप के दौरान टीम ने 110 लोगों की सेहत की जांच की। इस मौके डॉ. रवि कुमार मंजीत कौर, रिपुदमन शर्मा, हरजिदर कौर, हरनीत कौर की टीम ने सेवाएं दी।