खन्ना के प्रयासों से हरप्रीत का शव भारत पहुंचा
भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना के प्रयासों से गांव झींगड़ कलां निवासी हरप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर लेबनॉन से भारत सरकारी खर्चे पर पहुंचा है।
जेएनएन, होशियारपुर : भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना के प्रयासों से गांव झींगड़ कलां निवासी हरप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर लेबनॉन से भारत सरकारी खर्चे पर पहुंचा है। बता दें कि हरप्रीत की लेबनॉन में मौत हो गई थी। हरप्रीत सिंह के पिता सेवा सिंह ने खन्ना से भेंट कर अपने बेटे हरप्रीत का पार्थिव शरीर भारत मंगवाने के लिए गुहार लगाई थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए खन्ना ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुभ्रमण्यम जयशंकर को इस संबंध में पत्र लिखकर हरप्रीत का पार्थिव शरीर जल्द भारत मंगवाने की मांग की थी। उनके पत्र संबंधी विदेश मंत्रालय द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए विदेश मंत्री सुभ्रमण्यम जयशंकर ने बताया कि उनकी मांग पर मंत्रालय द्वारा लेबनॉन स्थित भारतीय दूतावास को इस संबंधी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। जिसके चलते भारतीय दूतावास ने मंत्रालय को जानकारी दी कि हरप्रीत सिंह का मृत शरीर भारत भेज दिया गया है। इस संबंधी सारा खर्च इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड से लिया गया है। जौली ने बताया कि खन्ना के निर्देशों पर हरप्रीत सिंह के पिता सेवा सिंह से संपर्क किया गया। जिन्होंने भारत सरकार तथा खन्ना का आभार प्रकट करते हुए बताया कि हरप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव झींगड़ कलां में किया गया है।