गोवंश की संभाल में प्रदेश सरकार नाकाम
होशियारपुर पंजाब गो सेवा कमीशन के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत पूर्व सदस्य बिदुसार शुक्ला तीक्ष्ण सूद पूर्व मंत्री पंजाब सरकार को गो अमृत अंक भेंट किया।
जेएनएन, होशियारपुर: पंजाब गो सेवा कमीशन के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत, पूर्व सदस्य बिदुसार शुक्ला तीक्ष्ण सूद पूर्व मंत्री पंजाब सरकार को गो अमृत अंक भेंट किया। इस दौरान एक बैठक में तीक्ष्ण सूद ने बताया की पूर्व अकाली-भाजपा सरकार ने गो धन की सेवा संभाल के लिए गो कर लगाया था। इससे लगभग 100 करोड़ से भी अधिक की राशि पंजाब सरकार के पास पड़ी है और पिछले तीन साल में सरकार ने एक रुपया भी जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की सड़कों पर लगभग 90 हजार के करीब बेसहारा गो धन घूम रहा है। इनकी वजह से हर साल जानी नुकसान भी बहुत होता है और पंजाब के किसानों की फसलों को भी नुकसान होता है। उन्होंने पंजाब सरकार से जल्दी गो कर के पैसे को गोवंश के रख रखाव के लिए जारी करने की मांग की है। बैठक में कीमती भगत ने बताया कि पंजाब के कई जिलों में गो हत्या के केस भी सामने आ रहे हैं। पंजाब सरकार को ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान कीमती भगत ने अपने कार्यकाल में गोवंश के हित में किए गए कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉक्टर बिदुसार शुक्ला पूर्व सदस्य पंजाब गो सेवा कमीशन ने बताया कि पंजाब की किसी भी गोशाला में सरकारी डॉक्टर नहीं हैं और न ही यहां पर दवाइयां नहीं जा रही हैं, जो कि बहुत निदनीय बात है। इस अवसर पर उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पठानिया व विनोद परमार आदि भी उपस्थित थे।