सरकार के पास पैसे के पेड़ नहीं : बादल
तलवाड़ा, (होशियारपुर) : पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कहना है कि सरकार के पास पैसे के पेड़ नहीं हैं, टैक्स तो लगाने ही पड़ेंगे। उनकी यह टिप्पणी डीजल व पेट्रोल पर लगाए गए टैक्स के बारे में पूछे जाने पर की। उन्हाेंने कहा कि पेट्रोल व डीजल में
तलवाड़ा, (होशियारपुर) : पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कहना है कि सरकार के पास पैसे के पेड़ नहीं हैं, टैक्स तो लगाने ही पड़ेंगे। उनकी यह टिप्पणी डीजल व पेट्रोल पर लगाए गए टैक्स के बारे में पूछे जाने पर की। उन्हाेंने कहा कि पेट्रोल व डीजल में टैक्स लगाना सही है और जल्द ही पड़ोसी राज्यों में भी इस तरह के टैक्स लगेंगे। ऐसा फैसला हो चुका है।
उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। पंजाब के हालात के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है। आतंकवाद के समय में केंद्र में काबिज कांग्रेस ने कोई मदद नहीं की, बल्कि सारा बोझ पंजाब पर डाल दिया था। पंजाब के विकास की रीढ़ की हड्डी इंडस्ट्री को भी कांग्रेस ने ही तबाह किया।
बादल ने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति कमजोर है व इसके लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है।
यहां की शुगर मिलों का दिवाला निकल चुका है। इनकी बेहतरी के लिए बाहर से आने वाली चीनी पर टैक्स लगाया गया है।
पंजाब में सक्रिय होती भाजपा के बारे में उन्होंने कहा कि हर पार्टी को अपने विस्तार का हक है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि अकाली-भाजपा गठबंधन अटूट है। आने वाले चुनाव हम इकट्ठे ही लड़ेंगे। बेटे उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और बहू केंद्रीय राज्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल की संपत्ति के बारे पूछे सवाल में उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पिंकी कैट के मामले में उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।