आप में शामिल होने पर भूछां को किया सम्मानित
अकाली नेता जसकरण सिंह भूछां शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर किया सम्मानित
संवाद सहयोगी, दसूहा : अकाली नेता जसकरण सिंह भूछां शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उनको शहीद भगत सिंह मार्केट के कार्यालय में आप की टीम ने हलका इंचार्ज एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण और जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मण के नेतृत्व में सम्मानित किया। इस समय घुम्मण ने कहा कि बहुत अच्छे लोग पार्टी की नीतियां और अरविद केजरीवाल की अच्छी नीयत को देखते हुए पार्टी में शामिल हो रहे हैं। जिनका पूरा सम्मान पार्टी के में किया जाएगा और आने वाले समय के दौरान बहुत बड़े बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस समय जसकरण सिंह ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल होकर सम्मान महसूस कर रहे हैं और अब वह बेट एरिया में आम आदमी पार्टी की ओर मजबूती के लिए काम करेंगे। इस समय ब्लाक प्रधान दिलबाग सिंह गालोवाल, शहरी प्रधान बिक्रमजीत सिंह संधू, पार्षद संतोष तौखी, पार्षद अमरप्रीत सिंह खालसा, राम शरण पराशर, राजिदर सिंह, डा. रणबीर सिंह, बलविदर सिंह, जगीर सिंह, नंबरदार सुखविदर सिंह इंदू, बाऊ सतीश कुमार, गुरप्रीत सिंह लवली, हरमिदर सिंह फौजी, कमलप्रीत सिंह विर्दी, विक्रांत सिंह, पलविदर सिंह सोनू, यूथ प्रधान साबी बाजवा, कमलप्रीत हैपी, शहरी प्रधान बीसी विग परमजीत सिंह पम्मा, विक्की, कुलविदर सिंह आदि भी उपस्थित।