एफडी करवाने के नाम पर 10 लाख ठगे
धोखाधड़ी के मामले में थाना दसूहा ने एक आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला राज कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी कोटली खुर्द के खिलाफ दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, दसूहा: धोखाधड़ी के मामले में थाना दसूहा ने एक आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला राज कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी कोटली खुर्द के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला रघुवंत सिंह पुत्र बखशीश सिंह निवासी बाला के बयान के आधार पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में रघुवंत सिंह ने बताया कि राज कुमार जोकि दसूहा को-ऑपरेटिव सोसायटी गांव मांगट का सचिव ने उसके साथ एफडी के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी मारी है। एफडी पर सोसायटी अध्यक्ष अमरिदर सिंह के अरविदर सिंह नाम से जाली हस्ताक्षर करके रघुवंत सिंह के साथ धोखाधड़ी की है। उसने एफडी करवाने के नाम पर उसके पैसे एंठ लिए व बाद में मुकर गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।