विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के होशियारपुर में बस और कार की भीषण टक्कर, हादसे में चार लोगों की मौत

Published: Sat, 10 Jan 2026 08:47 AM (IST)Updated: Sat, 10 Jan 2026 11:06 AM (IST)

पंजाब के होशियारपुर में आज सुबह दसूहा के पास एक बस और कार की भीषण टक्कर में चार लोगों की ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में आज सुबह दसूहा मुख्य सड़क पर अड्डा दोसड़क के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक बस और कार की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा शनिवार सुबह करीब चार बजे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के गगरेट के निवासी थी। पुलिस ने शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं, एक घायल व्यक्ति का उपचार जारी है। पुलिस टीम जांच में जुटी गई है। 

car_acciden

मृतकों के नाम

मिली जानकारी के अनुसार, कार नंबर HP-72-6869 में सवार सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, ब्रिज कुमार (38) पुत्र महिंदर कुमार, अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह,

WhatsApp Image 2026-01-10 at 08.12.07

निवासी चलेत गांव (दौलतपुर, हिमाचल प्रदेश), अमृत कुमार को विदेश जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे।
जब वे अड्डा दुसड़का पहुंचे तो दसूहा से होशियारपुर जा रही रोडवेज की बस के साथ उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अमृत कुमार घायल हो गया, जिसका इलाज होशियारपुर के अस्पताल में जारी है। हादसे को लेकर पुलिस ने परिवार को जानकारी दे दी है।

नए साल वाले दिन हुआ हादसा

इससे पहले होशियारपुर में नई साल वाले दिन एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह गढ़शंकर इलाके में एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना बोरहा गांव में वाटर सप्लाई ऑफिस के पास हुई, जब चारों लोग श्री आनंदपुर साहिब से गढ़शंकर की ओर दोपहिया वाहन पर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।