पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
भारत रत्न व पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन के बाद पुरे देश में शोक की लहर है। जिसके चलते आज क्षेत्र के विभिन्न लोगों की एक विशेष बैठक पूर्व नगर कौंसल अध्यक्ष जंगी लाल महाजन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के उपलक्ष्य में क्षेत्र के विभिन्न लोगों की एक बैठक पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष जंगी लाल महाजन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई। इस अवसर पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर जंगी लाल महाजन ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी अपने दैहिक रूप से हम सभी से जुदा होने के बाद भी उनकी कालजी कविताएं हमें प्रेरित करती रहेंगी। भारत ही नहीं सारी दुनिया के अटल जी एक अलग ही राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने राजनीति तो की, परंतु कभी भी अपने असूलों से कोई भी समझौता नहीं किया। वह हमेशा ही कहते थे कि राजनीति में मतभेद होना कोई बहुत बड़ी बात नही है। वह किसी के किसी बात से भी हो सकते हैं। मगर कभी भी किसी के साथ मनभेद नहीं होना चाहिए। जिसका परिणाम है कि देश ही नहीं बल्कि विदेश के भी नेता उनका सम्मान करते हैं।
इस अवसर पर परमिंद्र महाजन, पार्षद नीरज साहनी बंटी, विनोद जैन, पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समीति अनिल वशिष्ठ, पार्षद पम्मा पहलवान, विक्रम ¨सह, सतपाल शास्त्री, काला मानसर, सौरभ मिन्हास बिल्ला, सुरज वशिष्ठ, काला महाजन भंगाला, प्रवीण शर्मा, सरपंच सूरत चंद, बलबीर ¨सह, धर्मपाल, तिलक राज भाटिया, कुलदीप महाजन, ओम प्रकाश, सुरजीत कतना, अनिल काका, कपिल ठाकुर, संतोख ¨सह, मनोज शर्मा, सचिव संसार ¨सह, विजय ¨सह धौलाखेड़ा, शांतिस्वरूप, गुरमीत ¨सह, विनोद सानन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।