Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री धर्मपाल सभ्रवाल बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य

पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद रहे धर्मपाल सभ्रवाल भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनने के उपरांत पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद के निवास स्थान पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 10:46 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 10:46 PM (IST)
पूर्व मंत्री धर्मपाल सभ्रवाल बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य
पूर्व मंत्री धर्मपाल सभ्रवाल बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य

जेएनएन, होशियारपुर : पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद रहे धर्मपाल सभ्रवाल भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनने के उपरांत पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद के निवास स्थान पर पहुंचे। जहां पर उनको सूद के अतिरिक्त जिला प्रधान निपुण शर्मा व पूर्व मेयर शिव सूद ने सम्मानित किया।

loksabha election banner

सभ्रवाल ने कहा कि वह कांग्रेस में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, परंतु भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश हित में फैसले लेती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रशंसा की। सूद ने कहा कि धर्मपाल सभ्रवाल के जन नेता होने के साथ-साथ वाल्मीकि समाज में भी अहम स्थान रखते हैं व उनकी प्रदेश कार्यकारिणी नियुक्ति से भाजपा को वाल्मीकि समाज का भारी समर्थन मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.