मिठाई की दुकान में आग लगने से सारा सामान नष्ट
मुकेरियां मुकेरियां के संगड़ बाजार में सत्य दीपक महाजन कन्फेक्शनरी की दुक
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Mar 2018 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 05:57 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मुकेरियां
मुकेरियां के संगड़ बाजार में सत्य दीपक महाजन कन्फेक्शनरी की दुकान में वीरवार देर रात आग लगने से सारा समान जल गया। दुकान के मालिक सनी महाजन पुत्र स्व. प्रदीप महाजन ने बताया कि वह रोजाना की तरह करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। उन्हें करीब रात तीन बजे किसी ने बताया कि दुकान को आग लगी हुई है। इसके बाद जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। उन्होंने आस-पड़ोस की मदद से आग को बुझाया। गनीमत रही कि इस घने बाजार में आसपास की दुकानों को नुकसान नहीं पंहुचा। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें