Move to Jagran APP

फतेहगढ़ गोलीकांड: पांच लोगों पर केस, प्रदर्शनकारी भी नामजद

फतेहगढ़ में हुए गोलीकांड में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले में धरना लगाने वाले 12 लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 07:52 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 06:31 AM (IST)
फतेहगढ़ गोलीकांड: पांच लोगों पर केस, प्रदर्शनकारी भी नामजद

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : फतेहगढ़ में हुए गोलीकांड में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले में धरना लगाने वाले 12 लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। गोली चलाने वाले आरोपितों की पहचान नवीन कुमार पुत्र गंगा प्रसाद, गणेश कुमार पुत्र गंगा प्रसाद, कांती पुत्री गंगा प्रसाद, नवीन का जीजा व उसकी मां पार्षद चंद्रावती के रूप में हुई है। पुलिस ने यह मामला गोलीकांड का शिकार हुए मनप्रीत सिंह वासी न्यू फतेहगढ़ के बयान पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मनप्रीत ने बताया कि नवीन ने उसे अपने घर बुलाया था और जब वह उस तरफ गया तो उसने (नवीन) अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन गोलियां मार दी। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपित उसे जान से मारना चाहता था। इसी बीच, नवीन के जीजा व उसके भाई व अन्य पारिवारिक सदस्यों ने उस पर हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि इसका पता उसके परिवार वालों को चल गया और उन्होंने उसे बचा कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। आरोपितों ने उसकी मां के साथ भी मारपीट की। मनप्रीत ने बताया, नगर निगम के चुनाव के दौरान पार्टीबाजी के चलते नवीन रंजिश रखने लगा था। उस दौरान भी उसने जान से मारने की धमकियां दी थी।

loksabha election banner

इंसाफ के लिए लगाया धरना, हुआ पर्चा

वहीं माडल टाउन पुलिस ने एक अन्य मामला उन लोगों के खिलाफ दर्ज किया है जिन्होंने धरना लगाकर ट्रैफिक जाम किया था। आरोपितों की पहचान भजन कौर, सैना, रोडू, पप्पू, चंदन लक्की, जतिदर भोलू, घनश्याम, डिपल, राकी, नीरज, राम कली, बलजीत कौर के रूप में हुई है। एएसआइ गुरदीप सिंह ने बताया कि वीरवार को उक्त आरोपितों ने ट्रैफिक जाम कर जहां कानून का उल्लंघन किया वहीं इन्होंने आम लोगों को परेशान भी किया। सारा यातायात ठप कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.