Move to Jagran APP

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों का संघर्ष जारी

कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के किसान यूनियन की तरफ से किए जा रहे आंदोलन के तहत हिद किसान मजदूर यूनियन का धरना बुधवार को भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 06:31 AM (IST)
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों का संघर्ष जारी
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों का संघर्ष जारी

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के किसान यूनियन की तरफ से किए जा रहे आंदोलन के तहत हिद किसान मजदूर यूनियन का धरना बुधवार को 138वें दिन भी जारी रहा। हरशरण भातपुर व कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने आंदोलन में जान गंवाने वाले पद्दी सूरा सिंह के किसान मलकीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इन कानूनों को रद किया जाए। धरने को संबोधित करते हुए हरभजन सिंह अटवाल, कैप्टन करनैल सिंह ने कहा कि संघर्ष कानून रद होने तक चलता रहेगा। इस दौरान महिदर सिंह मेहताबपुर, दिलबाग सिंह महदूद, हरभजन सिंह गुल, जगदीश सिंह पौरव सरपंच, कश्मीर सिंह, सुरजीत सिंह कालेवाल, गुरमेल सिंह कलसी, अवतार सिंह देनोवाल व धर्मपाल भी उपस्थित थे। इसी तरह बीबी सुभाष मट्टू की अगुवाई में कंडी संघर्ष कमेटी का धरना 88वें दिन भी जारी रहा। धरने में मक्खन राम पारोवाल ने पद्दी सूरा सिंह के मृतक किसान मलकीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार की ओर से की जा रही धक्केशाही की निदा की और कानून जल्द रद करने की अपील की। धरने को संबोधित करते हुए कुल हिद किसान सभा के दर्शन सिंह मट्टू व बीबी सुभाष मट्टू प्रधान जनवादी महिला सभा व शिगारा राम भज्जल, कश्मीरी लाल ने केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए कानूनों को रद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जेलों में बंद किसानों को रिहा किया जाए व किसानों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएं। धरने में चौधरी सरबजीत सिंह, सुच्चा सिंह, सुखविदर सिंह गढ़ी, डा. लखविदर सिंह, किशन सिंह खूनदानी, चोपड़ा व अहसान महमद भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.