सरकारी स्कूल बागपुर में लगाई प्रदर्शनी
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागपुर में विज्ञान और गणित विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 12:13 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 12:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, होशियारपुर : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागपुर में विज्ञान और गणित विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान तहसील स्तर पर सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में सरकारी मिडल स्मार्ट स्कूल पंडोरी बावा दास के आठवीं कक्षा के विद्यार्थी जसकरन सिंह ने गणित प्रदर्शनी में तहसील स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। उसका चुनाव जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए हुआ है।
इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज राम स्वरूप ने बताया कि यह सब संदीप सिंह विज्ञान अध्यापक की मेहनत का परिणाम है। इस मौके पर सेवा सिंह बीएम गणित, हरमनप्रीत सिंह बीएम अंग्रेजी, अजायब सिंह हिदी अध्यापक तथा समूह स्टाफ सदस्यों ने बच्चों की प्रशंसा की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें