पर्यावरण संभाल चुनौती करें स्वीकार : पार्षद नीति तलवाड़
भारत विकसित देशों की गिनती में शामिल हो रहा है। इसके साथ साथ चारों दिशाओं से विकास की गति ने रफतार पकड़ी है और यह विकास के वल भौगोलिक विकास ही नही बल्कि आर्थिक विकास भी है। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पंजाब प्रदेश की सचिव पार्षद नीति तलवाड़ ने नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस
जेएनएन, होशियारपुर
भारत विकसित देशों की गिनती में शामिल हो रहा है। इसके साथ चारों तरफ विकास गति पकड़ी है। इसके चलते सिर्फ भौगोलिक विकास ही नहीं बल्कि आर्थिक विकास भी शामिल है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा पंजाब प्रदेश की सचिव पार्षद नीति तलवाड़ ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए गए समारोह में कही।
पार्षद नीति ने कहा कि आर्थिक तरक्की का महत्व और भी बढ़ जाता है, जब वातावरण उसके अनुकूल हो। इसलिए आधुनिक युग में हम सभी को पर्यावरण संभाल चुनौती स्वीकार करनी होगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा पंजाब ने संकल्प लिया है कि देश का जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए मोदी का जन्मदिन पर्यावरण संभाल दिवस के रूप में मनाकर मोदी की सोच को सार्थक करेंगे।
उन्होंने आयुर्वेदिक से संबंधित पौधे बांटते हुए लोगों से अपील की है कि कुदरती रूप से मिलने वाले तत्व पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इस मौके पर ऊषा किरण, संतोष रानी, पूजा, सोनिया तलवाड़, डौली शर्मा, प्रिया सैनी, प्रीना शर्मा, इंदु कुमारी, अंजु, हेम लता, किरण बाला, गौतम, अंजना शर्मा, सोनिया, संगीता शर्मा आदि भी मौजूद थे।