Move to Jagran APP

दशहरा है असत्य पर सत्य का विजय पर्व : खोसला

श्रीराम ड्रामाटिक क्लब रेलवे स्टेशन मुकेरियां दशहरा मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 03:52 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 03:52 PM (IST)
दशहरा है असत्य पर सत्य का विजय पर्व : खोसला

संवाद सहयोगी, मुकेरियां :

loksabha election banner

श्रीराम ड्रामाटिक क्लब रेलवे स्टेशन मुकेरियां द्वारा डा. बाली राम के निर्देशन तथा अध्यक्ष राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में श्री रामलीला का मंचन किया गया। जिसके बाद शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के नजदीक दशहरा बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए समाज सेवक कमल खोसला ने प्रभु श्रीराम चंद्र जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। यह अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय, दुराचार पर सदाचार की विजय, असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है।उन्होंने कहा कि इसी दिन लोग नया कार्य प्रारम्भ करते हैं, शस्त्र-पूजा की जाती है। प्राचीनकाल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। दशहरा अर्थात विजयादशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति-पूजा का पर्व है, शस्त्र पूजन की तिथि है। भगवान श्रीराम चंद्र ने इसी दिन रावण को युद्ध में हराया था। दशहरे का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिसा और चोरी के परित्याग की सदा प्रेरणा प्रदान करता है। देश के कोने-कोने में यह विभिन्न रूपों से मनाने के साथ-साथ यह उतने ही जोश और उल्लास से दूसरे देशों में भी मनाया जाता है।

इसके उपरांत लोगों के जनसमूह के समक्ष रावण के पुतले को अग्नि भेंट किया गया। जिनमें भरे हुए आतिशबाजी तथा पटाखों ने दूर-दूर तक अधर्म पर धर्म की तथा बुराई पर अच्छाई की विजय को घोषित किया।इस दौरान समाज सेवक जसवंत सिंह, पूर्व पार्षद भुपिदर सिंह पप्पा वालिया,प्रधान जीत राम,बलबीर सिंह, परवीन रंगीला,चन्दन,साहिल,ऋषि,धर्म ,शिव कुमार,अजय कुमार, सुनील डाली,संजीव कुमार भट्टी व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.