नौ बैंकों से ले रखा था क्रेडिट, लाखों को कर्ज चढ़ने पर चौथी मंजिल से कूदा परिवार
जगतपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : जगतपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहा कर्ज से परेशान एक दंपती ने अपनी चार साल की बेटी के साथ मकान की चौथी मंजिल से छलाग लगा दी। उसकी मौत हो गई, जबकि पत्नी व बेटी घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से होशियारपुर (पंजाब) निवासी सुरेश कुमार (34) अपने परिवार के साथ गली नंबर-5, न्यू गोड्क्षवदपुरा, जगतपुरी में रहता था। वह गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करता था। छह साल पहले मंजीत कौर से उसकी शादी हुई थी। दोनों से करीब चार साल की बेटी तान्या है। सुरेश अपने ससुर कुलवंत सिंह के मकान में भूतल पर रहता था। पत्नी मंजीत कौर (31) के बयान से पता चला है कि सुरेश ने नौ बैंकों के क्त्रेडिट कार्ड ले रखे थे। इनके बिल का भुगतान नहीं कर पाने के कारण करीब आठ लाख रुपये कर्ज हो गया था। इसे चुकाने में सुरेश असमर्थ था। जबकि बैंक भुगतान के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान था। गत रविवार रात को सुरेश ने पत्नी से आत्महत्या करने की बात की। आधी रात करीब तीन बजे सुरेश सोती हुई बेटी तान्या को लेकर चौथी मंजिल की छत पर जाने लगा। तभी पीछे-पीछे मंजीत भी चली गई। छत पर पहुंचकर वह बेटी को गोद में लेकर नीचे कूद गया। इसके बाद मंजीत ने भी पीछे से छलाग लगा दी। आवाज सुनकर कुछ पड़ोसी बाहर निकले तो तीनों खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस ने तीनों को पहले हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया। यहा से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीन दिन से मा-बेटी ने एक दूसरे को नहीं देखा
जीटीबी अस्पताल में मंजीत और तान्या अलग-अलग विभाग में भर्ती हैं। तान्या हड्डी रोग विभाग में फिलहाल आइसीयू में है। उसके दोनों पैरों में फैक्चर था। इसका ऑपरेशन कर दोनों पैरों में रॉड लगाया गया है। उधर, मा मेडिसीन विभाग में भर्ती हैं। उनके सिर में चोट आई है। इसकी वजह से उन्हें बार-बार उल्टी आ रही है। घटना के बाद मा-बेटी ने एक-दूसरे को नहीं देखा है। उनकी देखभाल के लिए मंजीत के भाई गुरदीप सिंह अस्पताल में ही मौजूद हैं।