जिला भाजपा ने स्लम एरिया में मनाई गांधी जयंती
जिला भाजपा की तरफ से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस समरसता दिवस के तौर पर मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 04:53 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 04:53 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर : जिला भाजपा की तरफ से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस समरसता दिवस के तौर पर मनाया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद व जिला प्रधान विजय पठानिया ने स्लम एरिया में पहुंचकर महान सख्शियतों का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने लड्डू बांटे और सभी को महात्मा गांधी व शास्त्री के महान जीवन की जानकारी दी। इस मौके पर महासचिव विनोद परमार, पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, पार्षद अशोक शोकी, संजू अरोड़ा, शिव कुमार काकू, मलकीयत सिंह, पार्षद सरबजीत सिंह, अश्विनी गैंद, अमरजीत सिंह लाडी, राज कुमार, राकेश सूरी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें