कोरोना के सात नए केस, 623 पहुंची मरीजों की संख्या
होशियारपुर जिले में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के सात नए केस आए हैं। इसके साथ ही अब मरीजों की संख्या 623 पर पहुंच गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 10:08 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 10:08 PM (IST)
संवाद सहयोगी, होशियारपुर: जिले में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के सात नए केस आए हैं। इसके साथ ही अब मरीजों की संख्या 623 पर पहुंच गई। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि 387 सैंपलों की रिपोर्ट आने पर सात केस पॉजिटिव निकले है। इनमें से तीन केस गढ़शंकर, एक केस हाजीपुर के रकड़ी दातारपुर, दशमेश नगर, पुरहीरां और गौतम नगर के एक-एक केस हैं। वहीं उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह भी है कि कोरोना पीड़ित 541 मरीज ठीक होकर घर चकेहैं। जिले में अब तक 31267 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 29537 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 980 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। शुक्रवार को 511 सैंपल और लिए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें