Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री गिलजियां के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 03:43 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 03:43 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री गिलजियां के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। देश की रक्षा और विकास के लिए काम करने की शपथ लेते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के आंतरिक और बाहरी दुश्मनों की आलोचना की। तिरंगा यात्रा ब्लाक कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर सरकारी अस्पताल चौक से होते हुए शहीद चौक पर समाप्त हुई। जहां गिलजियां तथा कार्यकर्ताओं ने शहीदों की पूजा की। इस दौरान पूर्व मंत्री गिलजियां, पूर्व प्रधान देस राज डोगरा, नगर कौंसल प्रधान गुरसेवक मार्शल, पूर्व प्रधान हरि कृष्ण सैनी, ब्लाक प्रधान अवतार सिंह खोखर, राकेश बिट्टू, मास्टर मलकीत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस को समर्पित यात्रा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं में देशभक्ति की भावना जगाई। गिलजियां ने कहा कि कांग्रेस एक सैद्धांतिक पार्टी है और बलिदानियों शहीदों के विचारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर गोल्डी कल्याणपुर, लखवीर सिंह लखी, राजेश लाडी, सिमरन सैनी, रविदर पाल सिंह गोरा, सरपंच कबाल सिंह, सुखा रड़ा, मनी सहबाजपुर, बाबू रूप लाल, पंकज सचदेवा, परविदर साबी, जसविदर काका, सुखराज सिद्धू, कृष्णा बिट्टू , डीएमपी खोसला, गुरवीर रिकू, शिवदीप सिंह संधू, जस्सा सिंह, नंबरदार दलजीत सिंह, जोगिदर सिंह गिलजियां, हीरा भट्टी, भीमा देहरीवाल, कुलदीप डेहरीवाल, महावीर सिंह, पिकी संगर, रिकू जाजा, दलवीर कालोआ, अमरीक सिंह कठाना, रणवीर सिंह, कुलवंत सिंह, जलालपुर, गुरदयाल सिंह, लखविदर सिंह, जेपी नंगली, मनजीत सिंह, बलवीर चंद, करतार सिंह जाजा, कुलवीर सिंह, निर्मल सिंह, राजकुमार, सुंदरी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.