कांग्रेस छोड़ रेखा भाजपा में शामिल
महिला मोर्चा देहाती मंडल प्रधान अनिता कुमारी की प्रेरणा से कांग्रेस नेत्री रेखा जहानखेलां ने भाजपा का दामन थाम लिया।
जेएनएन, होशियारपुर : जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा देहाती मंडल प्रधान अनिता कुमारी की प्रेरणा से कांग्रेस नेत्री रेखा जहानखेलां ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति रीना जेटली, महिला मोर्चा प्रभारी एवं पार्षद राकेश सूद, निक्की शर्मा ने पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा परिवार में शामिल होने पर रेखा ने कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म करके जम्मू-काश्मीर को भारत का सही मायनों में अभिन्न हिस्सा बनाने का साहस सिर्फ मोदी किया है। उनसे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। वह पूरी तनदेही से पार्टी की बेहतरी के लिए काम करेगी। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सेठी ने कहा कि महिला शक्ति का भाजपा में पूर्ण विश्वास है। इस मौके पर ऊषा भल्ला, सनीता दुआ, नरिंद्र कौर, सविता सूद, कविता परमार, रीना, आदर्श कपिला, दविंद्र सूरी, मंजू सैनी, अर्चना जैन, नीति तलवाड़, त्रिशला शर्मा, कविता जोशी, अमरजीत रमन, रजनी, अशुमा आनंद आदि उपस्थित थी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप