कांग्रेस नेता रवि ने मरवाहा को दी बधाई
शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा का इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनना कार्यकर्ताओं के लिए मान की बात है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 07:01 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर : शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा का इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनना कार्यकर्ताओं के लिए मान की बात है। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह विचार युवा कांग्रेस नेता रवि शर्मा ने एडवोकेट मरवाहा को बधाई देते हुए व्यक्त किए। रवि शर्मा ने कहा कि एडवोकेट राकेश मरवाहा कार्यकर्ताओं के लिए एक मिसाल बने हैं कि पार्टी के लिए किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं का समय आने पर मान-सम्मान जरूर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वह व उनकी सारी टीम सदैव मरवाहा के कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़ी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें