Move to Jagran APP

विस चुनाव: कांग्रेस को पुराने चेहरों पर भरोसा, भाजपा ने 50-50 का फार्मूला अपनाया

विधानसभा चुनाव के रण में कांग्रेस को छोड़कर सभी पार्टियों ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। हालांकि कुछ सीटों पर कांग्रेस भी पुराने चेहरों को बदलना चाहती थी लेकिन विरोध के चलते रिस्क नहीं लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 10:39 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 10:39 PM (IST)
विस चुनाव: कांग्रेस को पुराने चेहरों पर भरोसा, भाजपा ने 50-50 का फार्मूला अपनाया
विस चुनाव: कांग्रेस को पुराने चेहरों पर भरोसा, भाजपा ने 50-50 का फार्मूला अपनाया

हजारी लाल, होशियारपुर : विधानसभा चुनाव के रण में कांग्रेस को छोड़कर सभी पार्टियों ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। हालांकि कुछ सीटों पर कांग्रेस भी पुराने चेहरों को बदलना चाहती थी, लेकिन विरोध के चलते रिस्क नहीं लिया। न चाहते हुए भी पुराने चेहरों पर ही चुनावी बिसात बिछा दी है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा फेरबदल आम आदमी पार्टी ने किया है। उसने पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले चार नेताओं का पत्ता काटा है। शामचौरासी और उड़मुड़ विधानसभा सीट पर ही पुराने नेताओं को मौका दिया गया है। चब्बेवाल से पिछला चुनाव रमन कुमार ने आप की टिकट पर लड़ा था। इस बार आप ने वहां से प्रापर्टी कारोबारी हरमिदर सिंह संधू को चुनाव मैदान में उतारा है। पिछला चुनाव दसूहा से फूल कौर ने लड़ा था। इस सीट पर भी आप ने फेरबदल किया है। यहां से आप हाईकमान ने कर्मवीर सिंह घुम्मन को अपना चुनावी घोड़ा बनाया है। इसी तरह से मुकेरियां विधानसभा सीट से आप की टिकट पर पिछला चुनाव सुलखन सिंह जग्गी ने लड़ा था। इस सीट पर भी पुराने चेहरे पर विश्वास न जताते हुए प्रोफेसर जीएस मुल्तानी को मैदान में उतारा है। विधानसभा होशियारपुर से पिछला चुनाव परमजीत सिंह सचदेवा ने लड़ा था। चुनाव के बाद उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया था। हालांकि सचदेवा के समर्थक उन्हें आप में दोबारा शामिल होकर चुनाव लड़ने की वकालत करते रहे हैं। मगर हाईकमान ने ब्रह्म शंकर जिंपा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। यानी चार सीटों पर इस बार आप ने नए चेहरे पर दांव लगाया है। पुराने चेहरे शामचौरासी से रवजोत सिंह व उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा पर ही भरोसा जताया है। गढ़शंकर से विधायक जय किशन पर एक बार फिर विश्वास जताया है।

loksabha election banner

इसके अलावा बसपा के साथ गठबंधन करने वाला शिरोमणि अकाली दल ने मुकेरियां से नया चेहरा सरबजोत सिंह को उतारा है। गढ़शंकर से सुरिदर सिंह ठेकेदार और चब्बेवाल से सोहन सिंह ठंडल पुराने चेहरे पर दांव लगाया है। शिरोमणि अकाली दल के सहयोगी बसपा ने तो पुराने कार्यकर्ता पर भरोसा नहीं जताया है। कुछ समय पहले ही पार्टी में शामिल हुए चेहरों को उम्मीदवार बनाया गया है। बसपा की टिकट पर होशियारपुर विधानसभा सीट से सुमित्तर सिंह सीकरी दावेदार थे, लेकिन हाईकमान ने कुछ माह पहले ही हाथी पर सवार होने वाले वरिदर सिंह परिहार को टिकट दे दी। शामचौरासी से बसपा की टिकट पर ठेकेदार भगवान सिंह चौहान ने चुनाव लड़ा था। इस बार चर्चा महिदर सिंह के चुनाव लड़ने की है। दसूहा में भी बसपा ने कमाल की राजनीतिक बिसात बिछाई है।

भाजपा छोड़कर कुछ दिन पहले ही बसपा में शामिल हुए सुशील पिकी को उम्मीदवार बना दिया गया। बसपा के सभी उम्मीदवार नए चेहरे हैं। कांग्रेस ने गढ़शंकर से नया चेहरा अमरप्रीत मोंटू लाली को उम्मीदवार बनाया है, जबकि टिकट की दावेदारी पुराने चेहरे लव कुमार गोल्डी और निमिषा मेहता कर रहीं थीं। भाजपा ने भी गढ़शंकर सीट पर नया चेहरा निमिषा मेहता पर दांव लगा दिया है। निमिषा मेहता कांग्रेस में टिकट न मिलने पर भाजपा में शामिल हुईं थीं। दसूहा से भाजपा ने नया चेहरा राणा रघुनाथ सिंह को अपना चुनावी घोड़ा बनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.