नगर सुधार ट्रस्ट ने 24 लोगों को भेंट किए अलाटमेंट लेटर
जिन लोगों ने बोली देकर प्रापर्टी खरीदी थी उन लोगों को अलाटमेंट लेटर दे दिए गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 12:52 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 12:52 AM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर :नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश मरवाहा ने पिछले दिनों ट्रस्ट की प्रापर्टी की बोली रखी थी। इसमें जिन लोगों ने बोली देकर प्रापर्टी खरीदी थी, उन लोगों को अलाटमेंट लेटर दे दिए गए। चेयरमैन राकेश मरवाहा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने निर्देश दिए गए थे। उन्हीं के निर्देशों का पालन करते हुए यह बोली रखी थी, जिसमें करीब 24 लोगों ने इसका लाभ उठाया। इसमें मिनी सचिवालय के साथ स्कीम नंबर 11 में जो शापिंग कांप्लेक्स था। उसमें करीब 19 दुकानें हैं। यह दुकानें वाजिब रेट पर दे दी गई हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर ईओ राजेश कुमार, जेई मनदीप कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें