Move to Jagran APP

हरसा मानसर में पहुंचे चढूनी, दिल्ली चलो का नारा दिया

कृषि सुधार कानूनों को निरस्त करने की मांग के लिए टोल प्लाजा हरसा मानसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों का धरना रविवार को 274वें दिन में प्रवेश कर गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 06:21 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 06:00 AM (IST)
हरसा मानसर में पहुंचे चढूनी, दिल्ली चलो का नारा दिया
हरसा मानसर में पहुंचे चढूनी, दिल्ली चलो का नारा दिया

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : कृषि सुधार कानूनों को निरस्त करने की मांग के लिए टोल प्लाजा हरसा मानसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों का धरना रविवार को 274वें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान भारतीय किसान संघ की हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष व दिल्ली मोर्चा के सक्रिय नेता गुरनाम सिंह चढूनी काफिले के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने दिल्ली चलो अभियान को तेज करने के लिए स्थानीय किसानों की बड़ी सभा को संबोधित किया। उनके साथ किसान संघर्ष में जान गंवाने वाले युवक नवदीप सिंह के दादा हरदीप सिंह डिबडिबा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि केंद्र सरकार अभी भी दुविधा में है और बार-बार यह ऐलान करने की गलती कर रही है कि किसान संघर्ष समाप्त हो गया है। किसान संघर्ष कभी धीमा नहीं हुआ था। परिवार के साथ किसान पंजाब व हरियाणा के विभिन्न हिस्सों व दिल्ली की सीमाओं पर संघर्ष में लगातार योगदान दे रहे हैं। भाजपा नेता अनिल जोशी को छह साल के लिए निष्कासित करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चढूनी ने कहा, अनिल जोशी को पार्टी से निकाल कर भाजपा ये साबित कर रही है कि देश से लोकतंत्र गायब है और भाजपा देश में तानाशाही राज्य की स्थापना के लिए कार्यरत है। इससे पहले किसान संगठनों ने नेताओं ने गुरनाम सिंह चढूनी और उनके सहयोगियों को सिरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

loksabha election banner

इस मौके मास्टर योध सिंह, नरिदर सिंह गोली, हरबंस सिंह मंझपुर, सरबजोत सिंह साबी, सतनाम सिंह बागड़ियां, गुरनाम सिंह जहानपुर, अवतार सिंह बॉबी, बलजीत सिंह छन्नी, नंद सिंह, दलजीत सिंह, विजय कुमार बिल्ला सरपंच नंगल, सुरजीत सिंह बिल्ला, जगदेव सिंह भट्टियां, मनजीत सिंह कौलपुर, ओंकार कृपाल सिंह गेरा, लखवीर सिंह लख्खी मानां, नंबरदार रवेल सिंह, हरभजन सिंह, बलकार सिंह मल्ही, बलजीत सिंह नौशहरा, बलजिदर सिंह चीमा सहित मजदूर और युवा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.