दहेज के लिए किया परेशान, पति पर केस
दहेज के लिए विवाहिता को तंग करने व सारा सामान खुर्द बुर्द करने के मामले में थाना मुकेरियां की पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 03:33 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 03:33 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : दहेज के लिए विवाहिता को तंग करने व सारा सामान खुर्द बुर्द करने के मामले में थाना मुकेरियां की पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला प्रिया धीमान पत्नी र¨जदर ¨सह निवासी वार्ड नंबर 7 टांडा के बयान पर रजिंदर ¨सह अत्री पुत्र बचन चंद के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह र¨जदर ¨सह के साथ हुआ था और इस काफी दहेज भी दिया गया था। अब उसका पति उसे और दहेज लाने के लिए तंग परेशान करता है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने पहले दहेज में दिए गहनों को खुर्द बुर्द कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें