पुर्तगाल भेजने के नाम पर 11 लाख ठगे
पुर्तगाल भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में टांडा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 11:27 PM (IST)
संवाद सहयोगी, टांडा : पुर्तगाल भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में टांडा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला अमरजीत ¨सह पुत्र करम ¨सह निवासी जहूरा के बयान के आधार पर कर्णदीप पुत्र दलीप कुमार, पल¨वदर लाल पुत्र राम लाल निवासी जहूरा के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि उक्त आरोपितों ने उसके बेटे को पुर्तगाल भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये लिए थे परंतु बाद में न तो उसे पुर्तगाल भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर जांच करने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें