Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के साथ समस्याओं पर करेंगे विचार: संजीव

कमाही देवी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक गांव नारंगपुर में जनक सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 04:23 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के साथ समस्याओं पर करेंगे विचार: संजीव
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के साथ समस्याओं पर करेंगे विचार: संजीव

संवाद सहयोगी, दातारपुर : कमाही देवी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक गांव नारंगपुर में जनक सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास विशेष रूप में उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने इलाके के किसानों की मुख्य समस्या लावारिस पशु और जंगली जानवरों आदि द्वारा उनकी फसलों को उजाड़ना है। लोगों ने कहा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि कंडी क्षेत्र के किसानों को सबसिडी पर तार दी जाएगी। परंतु जब कांटेदार तार देने का वक्त आया तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ही उक्त तार दी गई। जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास ने कहा कांटेदार तार देने में भेदभाव किया गया और हमारे कार्यकर्ता इस सुविधा से वंचित रह गए। उनकी मेहनत से उगाई गई खेती लावारिस पशुओं की भेंट चढ़ रही है। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा वे बहुत परेशान हैं, उनकी फसलों को जंगली जानवर खा जाते हैं और वे बेबस है। वह इस समस्या को केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के साथ सांझा करेंगे। ताकि उनकी समस्या का समाधान किया जा सकें। कांग्रेस पंजाब में अंतिम सांसें ले रही है और अक्टूबर में होने वाले चार विधानसभा उपचुनाव में भाजपा शिअद गठबंधन सभी चारों सीटों पर जीत हासिल करेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार, जोगिदर सिंह, राम आसरा, बलबीर सिंह, कैप्टन कर्ण सिंह, पुष्पिदर सिंह, कांता देवी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.