अकालियों के विधानसभा में डूबी भाजपा की नैय्या, भाजपा के विधानसभा ने लगाया बेड़ा पार
ुनावी रण में लोकसभा होशियारपुर के तहत आने वाली अकालियों की विधानसभा सीट में भाजपा की नैय्या डूबी है
जागरण संवाददाता, होशियारपुर : चुनावी रण में लोकसभा होशियारपुर के तहत आने वाली अकालियों की विधानसभा सीट में भाजपा की नैय्या डूबी है, जबकि भाजपा के खाते की विधानसभा ने भाजपा की नैय्या पार लगाने का काम किया है। सबसे पहले बात करते हैं अकालियों के खाते वाली विधानसभा सीट चब्बेवाल की। यहा से काग्रेस उम्मीदवार डॉ. राज कुमार खुद विधायक भी हैं। यहा से भाजपा के सोम प्रकाश करीबन 7200 वोट से पिछड़े। अकालियों के खाते वाली विधानसभा शामचौरासी में भी भाजपा की हालत पलती दिखी। यहा काग्रेस को करीबन 2500 वोट से लीड मिली। पड़ोसी हलका उड़मुड़ भी अकालियों के खाते में यहा से भी भाजपा को 3500 वोट से हार मिली। अकालियों के खाते वाली विधानसभा सीट श्री हरगोबिंदपुर में भी भाजपा की हालत बेहद पतली दिखी। यहा से भाजपा करीबन 18 हजार वोट से पिछड़ गई। अकालियों के खाते वाला महज भुलत्थ ही एक ऐसा हलका है, जिसने भाजपा को छह हजार वोट को लीड दिलाई है और करीब 700 वोट से पिछड़ी है। फगवाड़ा ने भी भाजपा का साथ देते हुए छह हजार वोटों लीड दिलाई। यह कहें कि भाजपा के खातों वाली विधानसभा सीटों ने भाजपा के सोम प्रकाश की नैय्या पार लगाई तो शायद कुछ गलत नहीं होगा। दसूहा से 22 हजार वोट की लीड मिली
भाजपा के सोम प्रकाश की चुनावी नैय्या पार लगाने का काम भाजपा के खाते वाली विधानसभा सीटों ने ही किया। होशियारपुर ने 9200 वोट की लीड दिलाई। दसूहा से 22 हजार वोट की लीड मिली है। मुकेरिया ने सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए 37 हजार वोट से बड़ी लीड दिलाई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप