Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल सदस्य किए सम्मानित

होशियारपुर जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 03:17 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:11 AM (IST)
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल सदस्य किए सम्मानित

जेएनएन, होशियारपुर: जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व प्रदेश महामंत्री जगतार सिंह सैनी, भाजपा लीगल सेल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट आरपी धीर व पूर्व मेयर शिव सूद का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर स्वागत किया। इस मौके पर सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए जिलाध्यक्ष पठानिया ने कहा कि जिला होशियारपुर के लिए गौरव का विषय है कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपनी टीम में जिला होशियारपुर से अनुभवी पदाधिकारियों को टीम में शामिल किया है। इन सब के अनुभव और मेहनत का प्रदेश भाजपा को अवश्य लाभ मिलेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, सुरेश भाटिया, कुलवंत कौर, कृष्ण अरोड़ा, नीति तलवाड़, रणजीत सिंह राणा, अमरजीत सिंह लाडी व रमेश ठाकुर मेशी भी मौजूद थे। इनके अलावा संजू अरोड़ा, अश्वनी गैंद, जसविदर सिंह, शिव कुमार काकू, दर्पण गुप्ता, अजय चोपड़ा, अनिल हंस व यशपाल शर्मा भी मौके पर उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.