गंधुवाल गांव में केंद्र की नीतियों का किया बखान
टांडा उड़मुड़ अकाली- भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक गांव गंधुवाल में हुई। सरपंच दीदार सिंह के घर पर पर पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन बगीचा सिंघ गुरु के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य जवाहर लाल खुराना विशेष तौर पर शामिल हुए।
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : अकाली- भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक गांव गंधुवाल में हुई। सरपंच दीदार सिंह के घर पर पर पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन बगीचा सिंघ गुरु के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य जवाहर लाल खुराना विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक दौरान खुराना ने अपने संबोधन दौरान केंद्र की भाजपा सरकार की जन हितैषी स्कीमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा जन हित तथा देश हित के लिए कार्यों को ही प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि वायु सेना के बेड़े में शामिल किए गए आधुनिक तकनीक से लेस राफेल विमानों के कारण देश का सुरक्षा तंत्र और भी मजबूत हुआ। इस मौके उन्होंने अकाली- भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों को घर- घर पहुंचाने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान सरपंच दीदार सिंह के नेतृत्व में गांव निवासियों ने जवाहर खुराना को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पंच सतनाम सिंह , बलविदर सिंह , निशान सिंह , कश्मीर सिंह , परमजीत सिंघ , प्रताप सिंह , बा•ा सिंह , बली सिंह , बलविदर सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।