भाजपा आइटी सेल के योद्धा करेंगे पार्टी का प्रचार : निपुण
जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा आइटी व सोशल मीडिया सेल की बैठक आयोजित की गई। निपुण शर्मा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा कर चुकी है।
जेएनएन, होशियारपुर : जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा आइटी व सोशल मीडिया सेल की बैठक आयोजित की गई। निपुण शर्मा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा कर चुकी है। कोरोना संकटकाल के बाद पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर 10 करोड़ परिवारों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, विश्व कल्याण के लिए भारत की भूमिका और कोविड-19 के फैलने से बचाव के लिए सावधानियां और स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतों के संकल्प के आह्वान को देशभर में 10 करोड़ घरों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार-दो के एक साल पूरा होने पर पार्टी ने फिजिक्ल डिस्टेंसिग और एमएचए की गाइडलाइन का पालन करते हुए 1000 वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के साथ 750 वर्चुअल रैलियां भी करने का फैसला किया है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए है।
प्रदेशाध्यक्ष की ओर से अखिल सूद को वाट्सअप ग्रुप अभियान का कन्वीनर व संजीव शर्मा और तेजिदर सिंह को-कन्वीनर नियुक्त किया गया है। आज इसी संबंध में जिला कार्यलय में आयोजित बैठक में चार विधानसभाओं के प्रभारी नियुक्त किए गए है। जिसमें अखिल सूद होशियारपुर, संजीव शर्मा गढ़शंकर, तेजिदर सिंह शामचौरासी और धीरज ऐरी को चब्बेवाल का काम सौंपा गया है। इस मौके पर विनोद परमार, अश्वनी गैंद, अमरजीत लाडी, सुखबीर सिंह, जसवीर सिंह, अजय चोपड़ा, अश्वनी विग, मनजिदर सियान, ब्रिज लाल आंनद, जसवीर सिंह शामचौरासी आदि उपस्थित थे।