भाजपा ने टिफिन मीटिंग कर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का जोश
इस दौरान गढ़शंकर के सभी मंडलों तथा मोर्चो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर खन्ना ने आगामी विधानसभा चुनावों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर उनकी जिम्मेदारियां तय की। मीटिंग में खन्ना ने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का पार्टी में अहम योगदान है।
जागरण टीम, होशियारपुर : भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पंजाब के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना व उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना ने राष्ट्रीय हाईकमान के निर्देशानुसार गांव बीनेवाल में टिफिन मीटिग का आयोजन किया। जिसमें गढ़शंकर के सभी मंडलों तथा मोर्चो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर खन्ना ने आगामी विधानसभा चुनावों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर उनकी जिम्मेदारियां तय की। मीटिंग में खन्ना ने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का पार्टी में अहम योगदान है। कार्यकर्ताओं की बैठकों से जहां आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है, वहीं पुराने व तजुर्बेकार कार्यकर्ताओं से मुलाकात होती है। जिससे नए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलता है। भाजपा में हर कार्यकर्ता को उसका बनता मान सम्मान मिलता है। इस मौके पर टिफिन मीटिग के मनोरथ को पूर्ण करने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से भोजन टिफिन बाक्सों में लेकर आए व सभी ने मिलकर सहभोज किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रंगीला, जसविदर राणा, अश्विनी राणा, जतिदर सिंह, नंबरदार गंधर्व सिंह, अक्षय कुमार, राजीव कुमार, हरीश, परमजीत सिंह, गुलशन सिंह, शशि पाल आदि मौजूद थे। विकास के नाम पर गुमराह कर रही कांग्रेस : भाटिया
जागरण टीम, होशियारपुर : कांग्रेस व होशियारपुर के मेयर विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। शहर में हर वार्ड में गंदगी के ढेर व जगह-जगह सड़कें टूटी हुई मिल रही है। उक्त बात भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू व हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनी गैंद ने जारी प्रेस नोट में की। उन्होंने कहा कि कई जगह पर मेनहोल के ढक्कन टूटे हुए है। इस मौके पर भाटिया ने बताया कि वार्ड नंबर 43 में पिछले आठ महीने में एक ईंट भी नहीं लगाई गई है। लगभग तीन चार महीने पहले वार्ड नंबर 43 मोहल्ला तुलसी नगर में एक काम का उद्घाटन भी किया गया था। जिसमें मेयर सुरिदर कुमार भी शामिल हुए थे, लेकिन वह काम भी आज तक शुरू नहीं हो सका। जनता के मन में इस बात को लेकर काफी रोष है कि कांग्रेस के नुमाइंदों ने झूठ बोल व लोगों को गुमराह कर वोटें हासिल की और उसके बाद घर बैठ गए है। उन्होंने कहा कि अगर वार्ड में कोई स्ट्रीट लाइट बंद हो जाती है तो वह 15-15 दिन तक ठीक नहीं होती। आज भी वार्ड निवासी मुझे फोन करके शिकायत करते है और कांग्रेस लोगों को रेत के महल बना कर दिखा रही है।