अजीत सिंह बने सर्व सांझी पार्टी के स्टेट कन्वीनर
अजीत सिंह भोगल (होशियारपुर) एसडीओ रिटायर्ड (सिचाई विभाग) को सर्व सांझी पार्टी की पंजाब इकाई का कन्वीनर बनाया गया।
जेएनएन, होशियारपुर : सर्व सांझी पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी की एक बैठक में अजीत सिंह भोगल (होशियारपुर) एसडीओ रिटायर्ड (सिचाई विभाग) को सर्व सांझी पार्टी की पंजाब इकाई का कन्वीनर, डॉक्टर तरलोक जिदल(बठिडा) को कन्वीनर, डाक्टर कमलजीत सिंह (जालंधर), को वित्त सचिव मनोनीत किया गया। इस के अलावा पार्टी के 2018-19 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। विरेंदर कुमार को वित्तीय हिसाब की जांच के लिए पार्टी का आंतरिक ऑडिटर नियुक्त किया गया। पारदर्शिता का वचन निभाते हुए पार्टी का 2018-19 का लेखा-जोखा सोशल मीडिया पर जनसाधारण के लिए प्रकाशित करने का मत पास किया गया। इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉक्टर नरेश सग्गड़ ने कहा कि सर्व सांझी पार्टी आने वाली पीढि़यों को भ्रष्टाचार मुक्त, माफिया मुक्त, रोजगार युक्त, खुशहाल पंजाब बनाने के लिए वचनबद्ध है ताकि जवानी विदेशों में और बुढ़ापा पंजाब में पीड़ित न हों।