कैंप में जुटाया 45 यूनिट खून
मुकेरियां करणी सेना पंजाब और राजपूत सभा मुकेरियां ने करणी सेना नंगल बिहाला इकाई के प्रधान अमन पठानिया और संयोजक अश्वनी ठाकुर सरपंच रणवीर की अध्यक्षता में दूसरा ब्लड कैंप लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 05:42 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 05:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मुकेरियां: करणी सेना पंजाब और राजपूत सभा मुकेरियां ने करणी सेना नंगल बिहाला इकाई के प्रधान अमन पठानिया और संयोजक अश्वनी ठाकुर, सरपंच रणवीर की अध्यक्षता में दूसरा ब्लड कैंप लगाया गया। इसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष करणी सेना पंजाब ठाकुर बैनी मिन्हास भी उपस्थित हुए। कैंप के दौरान करीब 45 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। बैनी मिन्हास ने कैंप का उद्घाटन किया। इस मौके हरेंद्र सिंह जलोटा, बल्लो दसूहा, अनमोल रामगढि़या, पंकज मिन्हास, सनी ठाकुर व नवी मिन्हास अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें