विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे के सेवन से 23 साल के युवक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 31 Jul 2021 10:49 PM (IST)

बलवीर कालोनी में शनिवार सुबह एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 23 ...और पढ़ें

नशे के सेवन से 23 साल के युवक की मौत
नशे के सेवन से 23 साल के युवक की मौत

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : बलवीर कालोनी में शनिवार सुबह एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 23 साल के शिवा पुत्र किशन लाल के रूप में हुई है। थाना माडल टाउन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शव गृह में जमा रखवा दिया है। अजय ने बताया कि भाई शिवा मजदूरी करता था। वह अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ अलग किराये के मकान में रहता था। पिछले कुछ समय से वो नशे की बुरी संगत का शिकार हो गया था। इसके चलते उसकी अपनी मां के साथ नही बनती थी और अलग ही रहता था। अजय ने बताया कि शिवा की पत्नी ने शुक्रवार शाम को फोन पर बताया था कि वो बाहर से कुछ बेसुध की हालत में आया। आते ही कहने लगा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। कुछ देर बाद उल्टियां करने लगा। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिवारिक मेंबरों ने शिवा को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया। जहां पर शिवा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अजय के बयान पर कार्रवाई की है। पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।