दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान के तहत निगम लगाएगा 2000 पौधे
जागरण संवाददाता, होशियारपुर दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान के तहत नगर निगम शहर के विभिन्न वार्डों
जागरण संवाददाता, होशियारपुर
दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान के तहत नगर निगम शहर के विभिन्न वार्डों में 2000 पौधे लगाएगा। मेयर शिव सूद ने अपने सरकारी आवास से कारगिल दिवस के मौके पर पौधरोपण मुहिम का आगाज किया। मंगलवार को पचास पौधे लगाकर अभियान का आगाज किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान डा. रमन घई विशेष तौर पर मौजूद थे।
समारोह में मेयर शिव सूद ने कहा कि जागरण समूह ने पौधरोपण अभियान शुरू करके सराहनीय काम किया है। आज समय की जरुरत है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वस्थ रखा जाए। शहर के हरेक नागरिक को इसमें अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से दो हजार पौधे लगाकर हरियाली की तरफ कदम को आगे बढ़ाया जाएगा।
भाजपा के जिला प्रधान डा. रमन घई ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के अहम हिस्सा है। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पौधे लगाने से ज्यादा जिम्मेदारी उनके देखभाल की है। भाजपा के पूर्व जिला प्रधान आनंदबीर ¨सह, भाजपा मंडल प्रधान सुरेश भाटिया बिट्टू व विनोद परमार, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नितिन गुप्तू नन्नू, राकेश सूरी, पार्षद बिक्रम मेहता, कृष्ण अरोड़ा, पाषर्द मलकीत ¨सह, पाषर्द मीनू सेठी, पाषर्द रंजीता चौधरी, भारत भूषण वर्मा, संजीव दुआ, अश्विनी गैंद इत्यादि भी मौजूद थे।
-