भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा कल : शर्मा
जेएनएन, होशियारपुर : भगवान श्री परशुराम सेना की बैठक जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
जेएनएन, होशियारपुर : भगवान श्री परशुराम सेना की बैठक जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुद्दा परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा का था।
शर्मा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस भव्य शोभायात्रा की सारी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी है और सभी सदस्यों को उनकी ड्यूटी के बारे में बता दिया गया है।
कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को शक्ति मंदिर नई आबादी से सायं चार बजे भगवान परशुराम जय घोष से शोभायात्रा आरंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से गुजरेगी। इनमें ड्रामा स्टेज, कमेटी बाजार, गौरांगेट, घंटाघर आदि स्थान प्रमुख है। केसी शर्मा ने भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र को पथभ्रष्ट हो रही युवा पीढ़ी के लिए उचित मार्गदर्शक बताया।
अजय ऐरी ने कहा कि ब्राह्मण वर्ग ने हर मुश्किल वक्त में समाज का मार्ग दर्शन किया है व समाज को सही दिशा दिखाई है। आज भी ब्राह्मण वर्ग को नशा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कन्या भ्रूण हत्या व लगातार बढ़ रहे स्त्री अपराध पर सामने आकर इनके विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए और समाज को पतन के मार्ग पर जाने से बचाना चाहिए।
इस मौके पर हिंदू संघ के नरिंदर परशा, रोहित रावल, अक्षय छिब्बर, सुनील झा, विश्वामित्र पांडेय, बजरंगी पांडेय, अर्जुन पंडित, दीपक पराशर, दीपक पराशर, पंकज बेदी, अमृत लाल अग्निहोत्री, एडवोकेट विनोद शर्मा भी उपस्थित थे।