जरूरतमंदों की मदद भगवान की पूजा जैसा : अरोड़ा
जेएनएन, होशियारपुर
भारत विकास परिषद द्वारा प्रधान व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में गोपाल मंदिर जालंधर रोड पर जरूरतमंद लड़की को सहायता सामग्री प्रदान करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस मौके पर परिषद के पूर्व प्रधान आशीष सरीन, सरंक्षक भूपिंदर सिंह पाहवा, महिंदर सिंह व एनके गुप्ता आदि शामिल हुए। इस मौके पर समाज सेवी अरोड़ा ने परिवारिक सदस्यों को जरूरी सहायता देते हुए लड़की के विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जरूरततमंदों की सेवा करने से भगवान भी खुश होते हैं। इस मौके पर भूपिंदर सिंह पाहवा, जगमीत सिंह ने कहा कि अपनी नेक कमाई का एक हिस्सा गरीब परिवारों की कमाई में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था ऐसे जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा ही आगे रहेगी। इस मौके पर राजेंद्र मोदगिल, विजय अरोड़ा, वरिंदर चोपड़ा, एचके वक्कड़ा, जगमीत सिंह सेठी, महिंदर सिंह, सुरेश अरोड़ा, मनोज ओहरी, मनु शर्मा, शाम नरुला, दविंदर सरीन, लोकेश खन्ना आदि उपस्थित थे।