शर्मनाक: 83 साल की बुजुर्ग महिला से हैवानियत, युवक ने दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या
गुरदासपुर के काहनूवान में एक नेपाली युवक ने 83 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी।
काहनूवान (गुरदासपुर) जेएनएन। क्षेत्र के एक गांव में नेपाली मूल के एक युवक ने 83 साल की बुजुर्ग महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस घिनौनी हरकत के बारे में बुजुर्ग महिला किसी को बता न दे, इसलिए उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद रात को ही गांव छोड़कर फरार हो गया। आरोपित पर दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज किया गया है।
हैवानियत का श्ािकार हुई महिला का एक बेटा पुलिस मुलाजिम है। वह उसके घर पर ही रहती थी। बेटा ड्यूटी पर था और सोमवार रात को महिला ही घर पर थी। मंगलवार सुबह दूसरे बेटे के बच्चे दादी के पास आए तो बेड पर अर्धनग्न हालत में उसका शव देखा। बच्चों ने परिवार के लोगों को इस बारे में बताया। इससे कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस मौके पर फोरेंसिक टीम लेकर पहुंची। बुजुर्ग का शव बेड पर पड़ा था और खून के निशान भी थे। घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने पास के फार्म हाउस के तीन मजदूरों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि वहां काम करने वाले नेपाली युवक चंद्र कुमार ने सोमवार रात को इस वारदात को अंजाम दिया है।
आरोपित के साथी हिरासत में लिए : डीएसपी
डीएसपी मनजीत सिंह सैनी का कहना है कि आरोपित चंद्र कुमार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। वारदात के बाद से वह फरार है। उसके कुछ साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जल्द पता लगा लिया जाएगा।