विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़के का प्रेम पाने को बन गई नकली एएसआइ और फिर...

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 25 Jul 2016 03:29 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 07:06 PM (IST)

लड़के को अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए युवती खुद को एएसआइ बताने लगी, लेकिन फिर अचानक उसकी पोल खुल गई।

News Article Hero Image

वेब डेस्क, गुरदासपुर। युवती ने लड़के को अपने प्रेमजाल में फंसाने के लिए ऐसा जाल फेंका कि खुद ही उसमें फंस गई। दरअसल, युवती कंवलजीत जिस लड़के से प्रेम करती थी वह चाहता था कि उसकी पत्नी पुलिस में तैनात हो। वह किसी बेरोजगार लड़की से शादी नहीं करना चाहता था।

लड़की जब भी उसे मिलती तो वह यही कहती थी कि वह पुलिस में एएसआइ है। लड़के को भी पहले उसकी बात पर विश्वास था। दोनों में मीठी-मीठी बातें होने लगी। लड़का बेरोजगार था इसलिए वह संतुष्ट था कि चलो परिवार में एक तो कमाने वाला होगा। इसी बीच, किसी बात पर लड़के को शक हुआ लड़की झूठ बोल रही है कि वह एएसआइ है।

पढ़ें : नाबालिग लड़की को ले गया जंगल, फिर खुद व दोस्त से करवाता रहा दुष्कर्म


लड़की ने उसे विश्वास दिलाने के लिए एएसआइ की ड्रेस पहनी और सीधे पुलिस लाइन पहुंच गई। थाने से मुलाजिमों से वह लड़के के सामने पूछने लगी कि बताओ आज उसकी ड्यूटी कहां है। इस पर पुलिस मुलाजिम कुछ समझ नहीं पाए। लड़की ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, कि जल्दी बताओ कि उसकी ड्यूटी कहां है। इसी दौरान एक पुलिस मुलाजिम ने कहा कि वह उसे नहीं पहचानता है। वह अपना आई कार्ड दिखाए। बस, इतना कहने पर लड़की का मुंह शर्म से लाल हो गया और वह नर्वस हो गई। बाद में, सख्ती से की गई पूछताछ में लड़की ने सच उगला।

पंजाब की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें