विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब के युवक की न्यूजीलैंड में संदिग्ध हालत में मौत, भारत में परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल; सरकार से मांगी मदद

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Tue, 19 Dec 2023 05:13 PM (IST)

रमनदीप सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। रमनदीप सिंह की मां ने बताया कि वह परिवार का इकलौता बेटा था। ...और पढ़ें

पंजाब के युवक की न्यूजीलैंड में संदिग्ध हालत में मौत, फोटो जागरण
पंजाब के युवक की न्यूजीलैंड में संदिग्ध हालत में मौत, फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। जिला गुरदासपुर के गांव कोटली शाहपुर के रहने वाले युवक रमनदीप सिंह की न्यूजीलैंड में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार देर रात रमनदीप सिंह के दोस्त ने न्यूजीलैंड से फोन पर परिवार को जानकारी दी कि उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। परिवार का दावा है कि उनके बेटे की न्यूजीलैंड में हत्या की गई है।

खुद की कार के पास पड़ा मिला शव

रमनदीप सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। रमनदीप सिंह की मां ने बताया कि वह परिवार का इकलौता बेटा था। वह करीब पांच साल पहले न्यूजीलैंड गया था। उन्हें उसके दोस्त ने फोन पर जानकारी दी है कि उसका शव उसकी कार के पास पड़ा मिला है। ऐसा लगता है कि किसी ने लूट के इरादे से उसकी हत्या कर दी है। 

शव को भारत लाने की हो रही मांग 

गांव के सरपंच और मृतक के रिश्तेदार बिक्रमजीत सिंह का दावा है कि रमनदीप की न्यूजीलैंड में किसी ने हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की है कि रमनदीप सिंह का शव जल्द भारत लाने में मदद की जाए ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।