खरीदारी करने और मेहंदी लगाने उमड़ी महिलाएं
करवाचौथ पर्व को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बाजारों में खरीदारी करने और मेहंदी की दुकानों में रौनक देखने को मिली।
संजय तिवारी,निशांत गोयल,बटाला
करवाचौथ पर्व को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बाजारों में खरीदारी करने और मेहंदी की दुकानों में रौनक देखने को मिली। खासतौर से कपड़ों की दुकानों में महिलाओं की अधिक संख्या देखने को मिल रही है। पर्व के लिए महिलाएं खास तैयारियों में जुटी हैं। ब्यूटी पार्लर से लेकर आभूषण की दुकानें महिलाओं को रिझाने का काम कर रही हैं। सुहागिनों के लिए खास त्यौहार करवा चौथ आज है। इस दिन सुहागिनें पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखकर कामना करेगी।
बटाला के चक्करी बाजार, नियर कंध साहिब बाजार, कादियां चुंगी, नेहरू गेट, सिनेमा रोड, सिटी रोड, सिबल चौंक बाजारों में रौनक बढ़ी हुई है। इस बार विशेष परिधान खरीदने के लिए महिलाएं ऑनलाइन शॉपिग भी कर रही हैं। करवाचौथ पर बाजारों में विशेष प्रकार के करवा पूजन की थाली की मांग है। पत्नियों को उपहार देने के लिए उनके पति मंगलसूत्र खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। गहनों की भी हुई खूब खरीदारी
सिटी रोड पर स्थित वाहेगुरु ज्वेलर दुकान के मालिक शिव कुमार सानन ने बताया कि करवाचौथ के लिए नए प्रकार के सोने के कंगन, चेन, पायल, गले का हार संबंधी अधिक खरीदार आ रहे हैं। बाजार में व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है। देर शाम तक महिलाओं ने लगाई मेहंदी
इसी तरह चक्करी बाजार में राजू मेहदी आर्ट्स के मालिक राजू ने बताया कि देर शाम तक महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए स्टॉलों पर मौजूद रही। उन्होंने कहा कि हमारे यहां राजधानी मेहंदी, मारवाड़ी मेहंदी, अरेबियन मेहंदी, राजस्थानी मेहंदी, बॉम्बे कट, मेहंदी ब्लैक, मेहंदी, गोल्डन मेहंदी और सिल्वर मेहंदी महिलाओ को लगाई गई। मेहंदी लगवाते समय महिलाओं में खुशी की लहर देखने को मिली। सभी मेहंदी का सिर्फ एक ही रेट दो सो रुपये दोनो हाथों पर लगाने के दुकानदारों द्वारा लिए गए।