Move to Jagran APP

प्रेम विवाह के चार साल बाद पत्नी की हत्या की

चार साल पहले प्रेम विवाह रचाने वाले व्यक्ति ने अपनी धोखाधड़ी का पर्दाफाश होने पर अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया और खुद घर से फरार हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 11:12 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 11:12 PM (IST)
प्रेम विवाह के चार साल बाद पत्नी की हत्या की

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : चार साल पहले प्रेम विवाह रचाने वाले व्यक्ति ने अपनी धोखाधड़ी का पर्दाफाश होने पर अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया और खुद घर से फरार हो गया। लडकी के परिजनों की शिकायत पर थाना धारीवाल की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करउसकी तलाश शुरु कर दी है। शव का सिविल अस्पताल गुरदासपुर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। काबिलेजिक्र है कि मृतका के परिवार की ओर से संदेह जताया जा रहा है कि आरोपित नशे का आदी है और उसने मृतका को भी नशे का टीका लगाया हो सकता है। जानकारी देते हुए गांव भंडाल निवासी डेनियल ने बताया कि उनकी बेटी पूजा की 2015 में गांव कलेरकलां निवासी सरवन सिंह के साथ लव मेरिज हुई थी। सरवन ज्यादा काम भी नहीं करता था। जिसके चलते उसका मायके आना बंद हो गया। उन्होंने बताया कि दो साल बाद उनकी लडकी को पता चला कि सरवन सिंह पहले से ही शादीशुदा है और उसका तलाक भी नहीं हुआ था। हालांकि सरवन ने उनकी बेटी को अपनी शादी की बात तो बताई थी। लेकिन कहता था कि उसका तलाक हो चुका है। जब उनकी बेटी पूजा को सच्चाई का पता चला तो घर में झगड़ा रहने लगा। करीब 15 दिन पहले पूजा सरवन से झगड़ा कर अपने मायके घर लौट आई। जिसके बाद उसने सरवन सिंह के साथ धोखाधड़ी का केस कर दिया। जिसका पता चलने पर सरवन सिंह उनकी बेटी व उन्हें फोन करके धमकाने लगा। करीब पांच दिन पहले सरवन आकर उनकी बेटी को वापस ले गया और घर जाकर पूजा पर केस वापस लेने का लगातार दबाव बनाने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो सरवन ने शुक्रवार की रात को गला दबाकर पूजा की हत्या कर दी और खुद घर से फरार हो गया।

loksabha election banner

थाना धारीवाल के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि लडकी के पिता डेनियल के ब्यानों के आधार पर सरवन सिंह के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.